PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेंवाडा
*’पंचायतीराज आम चुनाव-2026*
*पाली जिले में जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर नियंत्रण कक्षों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त’*
पाली, 19 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए पाली जिले में जिला स्तरीय एवं पंचायत समिति स्तर पर निर्वाचन नियंत्रण कक्षों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पाली सहित सुमेरपुर, बगड़ी नगर, पाली, रोहट, मारवाड़ जंक्शन, बाली, देसूरी, सोजत एवं रानी में नियंत्रण कक्षों के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियंत्रण कक्षों के माध्यम से निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आवश्यक समन्वय का कार्य किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं समन्वय के लिए संबंधित नियंत्रण कक्षों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों से संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला स्तरीय नियंक्षण कक्ष के लिए उप पंजीयक प्रथम शिवजी राज मोबाइल नंबर 9772513921 को प्रभारी एवं अतिरिक्त प्रशासिक अधिकारी सोमप्रकाश राजपुरोहित मोबाइल नंबर 8005885221 को सहायक प्रभारी लगाया गया है। इसी प्रकार क्रमश प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त किए गए, सुमेरपुर क्षेत्र के लिए प्रधानाचार्य जयेश प्रजापत मोबाइल नंबर 7073306604 एवं विष्णु कुमार 9511548445, बगड़ी नगर क्षेत्र के लिए उप प्राचार्य कमल हसन 9460903535 व हेमंत कुमार पायक 8209933820, पाली क्षेत्र के लिए घेवरचंद तुसावरा 7014212450 व राकेश व्यास 9660873911, रोहट के लिए अध्यापक फतेहराज 7568632612 व भानाराम जयपाल 7742197743, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के लिए दिलीप सिंह पंवार 9680163941 व सुनील जांगिड़ 8209517882, बाली क्षेत्र के लिए गणपत सिंह राजपुरोहित 9587383991 व नारायण लाल लोंगेसा 9116336994, देसूरी क्षेत्र के लिए जगदीश चौधरी 9602713599 व धनराज 9680880344 सोजत क्षेत्र के लिए सीसीबीईओ बगदाराम 7976463376 व व्याख्याता अशोक कुमार 9529305821, रानी क्षेत्र के लिए दिग्विजय सिंह राजपुरोहित 6377224835 को प्रभारी एवं रमेश बोस 9782245932 को सहायक प्रभारी लगाया गया है।




