• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दिपावली पर्व पर इस बार तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका करेगी नवाचार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 19, 2026
in Local
0
दिपावली पर्व पर इस बार तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका करेगी नवाचार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दिपावली पर्व पर इस बार तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका करेगी नवाचार

नगरपालिका द्वारा सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता होगी
आयोजित


तखतगढ 19 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका स्थापित होने के 75 साल बाद पहली बार इस बार दिपावली पर्व पर तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा नवाचार करने की तैयारी कर ली है। कि नगरपालिका द्वारा घरो एव प्रतिष्ठानो पर सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिस मे सर्वश्रेष्ठ विद्युत सजावट और रोशनी पर नगर पालिका द्वारा नकद इनाम राशि देने की घोषित की है। अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र कुमार बंजारा ने बताया कि आगामी दिपावली पर्व 2026 के पावन अवसर पर नगर को स्वच्छ सुंदर एवं आकर्षक बनाने तथा नागरिकों में उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नगरपालिका तखतगढ द्वारा सर्वश्रेष्ठ सजावटी रोशनी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। नगर के समस्त व्यापारियों,दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं भवन स्वामियों से अपील की गई है। कि वे अपने भवनों एवं प्रतिष्ठानों पर आकर्षक विद्युत सजावट करें। इनाम राशि पालिका द्वारा निम्नानुसार निर्धारित की गई है।

जिस मे प्रथम इनाम-
11000/-द्वितीय इनाम :-5100/- और
तृतीय इनाम -2100/- नकद राशि दी जाएगी

यह रहेगी प्रतियोगिता की शर्ते:- 1. प्रतियोगिता नगरपालिका तखतगढ की सीमा में आयोजित होगी। 2. सजावट की सुंदरता, आकर्षण, मौलिकता एवं स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। 3. विद्युत सजावट में सुरक्षा मानकों का पालना अनिवार्य रहेगा। 4. नगरपालिका द्वारा गठित निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम होगा। 5. विजेताओं को नगरपालिका तखतगढ की ओर से इनाम दिया जायेगा। अतः इस दिपावली पर्व पर तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया है।।

Previous Post

चुनाव को लेकर पाली जिले में जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर नियंत्रण कक्षों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त

Next Post

बरलूट-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post
बरलूट-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरलूट-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page