PALI SIROHI ONLINE
*नर्सिंग अधिकारी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भंवर दास वैष्णव का किया बहुमान*
बाली। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बाली में नर्सिंग अधिकारी श्री भंवर दास वैष्णव के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी (SNO) पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेन्द्र वागोरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में श्री वैष्णव का बहुमान कर उन्हें पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर डॉ. हितेन्द्र वागोरिया ने श्री भंवर दास वैष्णव द्वारा स्वास्थ्य विभाग में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव सराहनीय रहे हैं। पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विभागीय सेवाओं का सम्मान है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, ब्लॉक लेखाकार कैलाश शर्मा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहन लाल तथा खेताराम प्रजापत सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने श्री वैष्णव को उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

