• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ के वार्ड 18 मे आरक्षित भूमि पर उधान विकसित एव सीसी रोड, नालियो एव रोड लाइटो का अभाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ के वार्ड 18 मे आरक्षित भूमि पर उधान विकसित एव सीसी रोड, नालियो एव रोड लाइटो का अभाव

पार्षद ने ईओ बंजारा को ज्ञापन सौंपकर उद्यान विकसित सहित विभिन्न व्यवस्था करने की उठाई मांग

तखतगढ 16 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 रामकावावास एवं महावीर आदर्श कॉलोनी में आरक्षित भूमि पर जनहित में उद्यान विकसित करवाने सहित रोड लाइट के लिए विधुत पोल एव सीसीरोड नालिया निर्माण को लेकर पार्षद एव एससी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मनीष परिहार ने अधिवाषी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा को अलग-अलग तीन ज्ञापन सौपकर मांग की है। परिवार ने दिए गए ज्ञापन मे बताया कि नगरपालिका तखतगढ़ के बार्ड 18 के रामकावावास एवं महावीर आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए उद्यान एवं सार्वजनिक मनोरंजन स्थल की अत्यंत आवश्यकता है। उक्त क्षेत्र में उद्यान के लिए भूमि आरक्षित होने के बावजूद वर्तमान में वहां व्यवस्थित रूप से उद्यान विकसित नहीं होने के कारण आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वर्तमान समय में बढ़ते शहरीकरण के कारण बच्चों के खेलने, युवाओं के व्यायाम तथा बुजुर्गों एवं आम नागरिकों के सुबह-शाम भ्रमण एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थान की अधिक आवश्यकता है।
अतः वार्डवासियों के स्वास्थ्य, मनोरंजन एवं बेहतर बाताबरण को ध्यान में रखते हुए आरक्षित भूमि पर नगरपालिका द्वारा शीघ्र उद्यान विकसित करवाया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उक्त उद्यान में आवश्यकतानुसार हरियाली एवं पौधारोपण, पैदल घूमने हेतु ट्रैक, बैठने के लिए बेंच, बच्चों के लिए झूले एवं खेल उपकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित किया जाए ताकि क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

जिसे तुरंत प्रभाव से आरक्षित भूमि का मौका निरीक्षण करवाकर आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्र उद्यान विकसित करवाने की स्वीकृति एवं कार्यवाही करवाने की मांग के साथ वार्ड सं. 18 मे रामकावास एरीया जो नई आबादी क्षेत्र है। वहा कई जगहो पर रोड लाईट कि सुविधा नही है व रात को वार्ड वासीयो को घर से बाहर निकलने मे परेसानियो का सामना करना पड रहा है। तथा जहरीले जानवरो का खतरा बना रहता है। इसी प्रकार वार्ड सं. 18 के धोरावास एरीया 3 नम्बर स्कूल से लगाकर विजय लोहार के मकान से कचरा स्टेण्ड से जवानाराम के मकान तक कि रोड पुर्व मे वर्षा होने से टुटि हुई है जिससे वहा पर पानि का भराव बना रहता है। जिस के
कारण तकनिकी अधिकारी द्वारा सर्वे करवा कर इन मुख्य स्थानो पर सी.सी.रोड व नाली निर्माण करवाने की मांग उठाई है।

Previous Post

चामुंडेरी से वेलार आशापुरा माताजी मंदिर प्रतिष्ठा पर साजी (होजी) रथ लेकर पैदल रवाना

Next Post

नर्सिंग अधिकारी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भंवर दास वैष्णव का किया बहुमान

Next Post
नर्सिंग अधिकारी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भंवर दास वैष्णव का किया बहुमान

नर्सिंग अधिकारी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भंवर दास वैष्णव का किया बहुमान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page