PALI SIROHI ONLINE
सीएचसी फालना में कल होगा रक्तदान शिविर, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग होगा रक्त
फालना। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फालना में कल दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन डॉ. विकास मारवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली के निर्देशन में तथा डॉ. हितेंद्र वागोरिया, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाली के नेतृत्व में किया जाएगा।
शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से एकत्रित रक्त का उपयोग जिले की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा। इससे गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर महिलाओं को समय पर सहायता मिल सकेगी।
सीएचसी फालना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय बेदी ने आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है तथा आपका रक्त किसी जरूरतमंद गर्भवती महिला के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
*रक्तदान करें, मातृ जीवन बचाने में सहभागी बनें।*
📍 स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फालना
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

