• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-गवर्नमेंट कॉलेज पिंडवाड़ा को जल्द अपना भवन मिलेगा। कॉलेज के नए परिसर के लिए भामाशाह निर्मल जैन मुंबई द्वारा भेजे गए एमओयू को राज्य सरकार के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने मंजूरी दे दी है।

यह भवन पिंडवाड़ा-आबूरोड हाईवे नंबर 62 पर 4 बीघा 43 बिस्वा जमीन पर बनेगा। निर्मल जैन 6 करोड़ रुपए की लागत से 25 हजार वर्गफीट में सभी सुविधाओं वाला कॉलेज भवन बनवाएंगे। पूरा होने पर इसे सरकार को दान किया जाएगा।

आयुक्तालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन ने बताया कि विभाग ने भामाशाह से एमओयू पर हस्ताक्षर के लिए तारीख तय करने को कहा है। इस भवन से पिंडवाड़ा तहसील के 25 किलोमीटर दायरे के छात्रों को फायदा होगा। यह कॉलेज NHAI 62 और NHAI 27 के संगम पॉइंट पर बनेगा, जिससे छात्रों को आने-जाने में सुविधा होगी।

हाईवे पर विशाल परिसर और आधुनिक भवन मिलने से सम्पूर्ण तहसील में उच्च शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा छात्र छात्राओं को पठन-पाठन के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। पिंडवाड़ा की जनता की ओर से भामाशाह जैन परिवार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

Previous Post

तखतगढ-पार्षद मीना ने ईओ से नगरपालिका के आय-व्यय का मदवार विवरण उपलब्ध करवाने एवं संबंधित अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करवाने की उठाई मांग

Next Post

जालोर-गरबा खेल रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 3 गिरफ्तारः बाइक से बार- बार हॉर्न बजाकर परेशान कर रहे थे, पुलिस ने पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page