• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

PALI SIROHI ONLINE

पाली-नकबजनी की वारदात का खुलासा एक एलइडी टीवी, 32 मोबाईल रिकवर करने के साथ, एक मोटरसाईकिल चोरी का भी खुलासा पुलिस थाना रानी की कार्यवाही। कस्बा रानी में रात के समय बालाजी पैलेस में एलईडी टीवी व मोबाईल चोरी का पर्दाफाश । एक मुलजिम को किया गिरफ्तार चोरी की गई एलईडी टीवी व मोबाईल को किया बरामद।मुलजिल के कब्जे से दौराने तलाशी कुल 32 एड्रायड मोबाईल फोन बरामद किए गए। मुलजिम ने मोटरसाईकिल चोरी की घटना को भी किया स्वीकार।

जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में सम्पति संबंधित आपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व  रतनाराम देवासी वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में हो रहे सम्पति संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीमः-
1.  आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2.  ओटाराम सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
3.  राजेन्द्र नेहरा कानि 1282 पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका) ।
4.   गोगाराम कानि 135 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5.  सुभाष कानि 782 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6.  हंसाराम कानि 51 पुलिस थाना रानी जिला पाली।


घटना का सारांशः-
दिनांक 05.10.2026 को प्रार्थी श्री बाबुलाल पुत्र गेनाराम जाति चौधरी उम्र 50 साल पैशा होटल व्यवसाय बालाजी पैलेस केनपुरा रोड रानी थाना रानी ने बताया कि प्रार्थी के बालाजी पैलेस होटल में दिनांक 30.09.2026 व 01.10.2026 की मध्यरात्री के समय होटल के ऑफिस में लगी एलईडी टीवी व सैमसंग कम्पनी का किमती मोबाईल फोन कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। वगैरा घटना की रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण संख्या 217 दिनांक 05. 10.2026 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से चोरी की वारदात में अज्ञात मुलजिम रामाराम पुत्र मणिया उर्फ मणीराम उर्फ वणाराम उम्र 22 साल निवासी चुरली खेडा ईसरा थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही हाल विवेक विहार जोधपुर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफतार किया जाकर मुलजिम के कब्जे से प्रकरण हाजा में चोरी हुए एलईडी टीवी व सैमसंग कम्पनी का किमती मोबाईल फोन को बरामद किया गया। मुलजिम द्वारा दौराने पुछताछ थाना हाजा के प्रकरण संख्या 221/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बिजोवा पुलिस के पास मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। जिनके संबंध में अनुसंधान जारी है। मुलजिम के कब्जे से अलग अलग कम्पनियों के कुल 32 एड्रायड मोबाईल फोन धारा 106 बीएनएसएस में जब्त किये जाकर मोबाईलों के संबंध में जांच शुरू की गई है।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता
रामाराम पुत्र मणिया उर्फ मणीराम उर्फ वणाराम उम्र 22 साल निवासी चुरली खेडा ईसरा थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही हाल विवेक विहार जोधपुर

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

सोजतसिटी-ऑनलाईन जूआ राशि व 333 ग्राम अवैध अफीम दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार

Next Post

जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Next Post

जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page