• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*
*जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित*

पाली, 14 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायती सदस्यों के लिए मतदान एवं पंच व सरपंच चुनाव कार्यक्रम निर्धारित तिथि को सम्पन्न करवाए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंगसिंह ने बताया कि चुनाव घोषणा कार्यक्रमानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान प्रथम चरण में 22 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार), द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) को होगा। इसी प्रकार पंचायतीराज संस्थाओं के पंच व सरपंच पद के लिए मतदान प्रथम चरण में 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार), द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)  को करवाए जाएंगे।

इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना के साथ पठित, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के प्रावधानों के अधीन राजस्थान के राज्यपाल द्वारा मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, ताकि संबंधित क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

Previous Post

रानी पुलिस ने चोरी की वारदात का किय्या खुलाशा, टीवी, 32 मोबाईल रिकवर, एक बाइक चोरी का भी खुलासा, बालाजी पैलेस में हुई थी वारदात

Next Post

तखतगढ-नायब तहसीलदार की टीम ने दो गौशालाओ का किया निरीक्षण

Next Post
तखतगढ-नायब तहसीलदार की टीम ने दो गौशालाओ का किया निरीक्षण

तखतगढ-नायब तहसीलदार की टीम ने दो गौशालाओ का किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page