PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा संपति संबधित अपराधो के रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक आंजणा वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में प्रवीण कुमार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 08.10.2026 की रात्रि में सरहद वरमाण में स्थित होटल के पास से चोरी हुई मोटरसाईकल नंबर के प्रकरण का खुलासा कर मोटरसाईकल चोरी की घटना करने वाले आरोपी गोविन्दनाथ व लाडूराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
घटना विवरणः- सरहद मौजा वरमाण की सरहद में स्थित होटल कृष्णा के संचालक नानगाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 08.10.2026 की रात्रि के समय उसकी होटल के पास स्वयं की मोटरसाईकल आरजे 24 एसएच 8833 खडी की हुई थी, उसी रात्रि के समय कोई अज्ञात चोरी मेरी उक्त मोटरसाईकल की चोरी कर लेकर गये है, वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रकरण की घटना को ट्रेस आउट करने हेतु अनुसंधान अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर प्रकरण में चोरी हुई मोटरसाईकल व आरोपी की तलाश की गई। तलाश के दौरान संदिग्ध गोविन्दनाथ पुत्र लुगनाथ उम्र 26 साल निवासी टेलीफोन एक्शन के पास रेवदर हाल रोहुआ पुलिस थाना मण्डार जिला सिरोही व लाडुराम पुत्र जालाराम उम्र 22 साल निवासी तलवार नाका पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही को दस्तीयाब किया जाकर गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी गोविन्दनाथ व लाडुराम द्वारा पुछताछ के दौरान मोटरसाईकल चोरी करने की बात स्वीकार करने पर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों द्वारा अन्य स्थानों से भी चोरी की घटना करना बताया है, जिस संबंध में विस्तृत पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी :-
01. गोविन्दनाथ पुत्र लुगनाथ उम्र 26 साल निवासी टेलीफोन एक्शन के पास रेवदर हाल रोहुआ पुलिस थाना मण्डार जिला सिरोही
02. लाडुराम पुत्र जालाराम उम्र 22 साल निवासी तलवार नाका पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1. प्रवीणकुमार निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना मंडार
2. कांतिलाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना मंडार
3. तेजाराम सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना मंडार
4. विक्रमसिह हैड कानि 08, पुलिस थाना मंडार
5. कुलदीपसिह कानि, पुलिस थाना मंडार
6. श्रवणकुमार कानि 449, पुलिस थाना मंडार
7. आसुराम कानि 348. पुलिस थाना मंडार
8.श्रवणकुमार कानि 408, पुलिस थाना मंडार
9. हनुमान राम कानि. 315, पुलिस थाना मंडार
10. नरेन्द्रकुमार कानि 974, डीसीआरबी सिरोही




