PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौङ, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में आज दिनांक 13-10-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 40 बोतलें जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः- पुलिस चौकी मावल पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार संघन नाकाबंदी की जा रही थी, आज दिनांक 13-10-2026 को नाकाबंदी के दौरान गुजरात जा रही कार नम्बर GJ-24-AM-9581 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार के अन्दर पीछे की सीट के नीचे गुप्त बोक्स बनाकर अन्दर विभन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 40 बोतलें भरी पाई गई। मुल्जिम के पास कोई शराब परिहन के सम्बंध में कोई दस्तावेज नही होना पाये जाने पर कार के अन्दर भरी 40 बोतलों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से शराब सप्लायर के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमः- अभिषेककुमार पुत्र सोहनलाल जाति प्रजापत उम्र 30 साल निवासी मालियों का वास शिवगंज पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1.लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.पुखराज उनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. बाबूसिंह कानि.न. 742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. गोपाल कानि.न.642 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. दिनेश कानि.न. 463 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. जूठाराम कानि. न. 546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको




