• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- 08 लाख के गहने एंव 01 लाख रू नगद चोरी,बजरंग बाडी में 5 तोला सोने व 200 ग्राम चांदी के आभुषण 1 लाख चोरी का आरोपी  मो बन्दू गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 13, 2026
in Local
0
पाली- 08 लाख के गहने एंव 01 लाख रू नगद चोरी,बजरंग बाडी में 5 तोला सोने व 200 ग्राम चांदी के आभुषण 1 लाख चोरी का आरोपी  मो बन्दू गिरफतार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा नकबजनी का पर्दाफाश कर घर मे चोरी हुए 08 लाख रू कीमती गहने एंव 01 लाख रू नगद चोरी की वारदात का पर्दाफाश।पाली शहर के बजरंग बाडी मे घर मे हुई 5 तोला सोने व 200 ग्राम चांदी के आभुषण तथा एक लाख रू नगद चोरी हुई बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश।01 शातिर अभियुक्त गिरफतार।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं  मंगलेश चूण्डावत वृताधिकारी पाली शहर के निकटतम सुपरविजन में एंव थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खीची निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना कोतवाली जिला पाली के नेतृत्व में बजरंग बाडी, नया बस स्टेण्ड के पास पाली असलम अली के मकान में 08 लाख रू कीमती सोने चांदी के आभूषण एंव 01 लाख रू नगदी नकबजनी की वारदात का खुलासा करने हेतु टीम का गठन किया गया।

घटना का सारांश दिनांक 08.10.2026 को प्रार्थी  असलम पुत्र मुस्ताक अली जाति सिपाही मुसलमान उम्र 35 साल पैशा मजदूरी निवासी म.न. 375 बजरंग वाडी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली ने रिपोर्ट पेश की कि हम सम्पूर्ण परिवार हमारे रिश्तेदार कि शादी में दिनांक 07.10.2026 को दोपहर 1 बजे रायपुर चले गये थे। आज सुबह 5 बजे हम सभी परिवार वाले घर पर आये तो हमारे घर का मैन दरवाजा का ताला नही लगा हुआ था जबकि हम घर से गये तब मैन दरवाजे पर ताला लगाकर गये थे व मैन दरवाजा खुला हुआ था हमने घर के अन्दर प्रवेश कर अन्दर के कमरो के ताले खोले तो कमरो के अन्दर का पुरा सामान बिखरा हुआ था व अलमारी खुली हुई थी अलमारी का ताला तोडकर उसमें से भी चोरी की हुई थी। दुसरे कमरे का ताला खोलने पर उसके अन्दर की तरफ कुन्टा लगा हुआ था कमरे के दरवाजे के उपर वेन्टीलेटर की खिडकी से प्रवेश कर हमने कमरे को खोला तो उस कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था तथा उस कमरे की अलमारी का भी ताला तोड दिया था अन्दर के दोनो कमरो के उपर बने वेन्टीलेटर खुले है जिसमें कोई जाली लगी हुई नही है उसे से चोर अन्दर घुस कर कमरे के अन्दर रखी अलमारियो में से सोना चान्दी जेवरात व रुपये चोरी कर ले गये। जिसमे मेरे भाभी का नाम जमिला के 1. कान की बाली की जोडी सोने की 1.5 तोला। 2. एक हार सोने का 2.5 तोला। 3. एक लाख रोकड चोरी हुए। मेरे पत्नि साजना के 1. दो कान के बुन्दे दो सेट सोने के दोनो आधा आधा तोला । 2. 8 अंगुठी व 2 बिछुडी लेडिस चांन्दी के 3. पांच अंगुठी आदमी की चांदी की। 4. तीन पायल की जोडी चांदी की जो अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गई। जिसकी उचित कार्यवाही की जावे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 504/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

विशेष टीम की कार्यवाही पुलिस थाना कोतवाली की टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये जाकर अभियुक्तो की पहचान की गई तथा मुखबिर आसूचना, तकनीकी सहयोग से पुलिस थाना कोतवाली मे दर्ज प्रकरण संख्या 504/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस मे प्रार्थी के घर नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई।


गठित टीमः-
1.  जगदीश कुमार स.उ.नि. प्रभारी, नया बस स्टेण्ड चौकी पाली।
2. जितेन्द्र बागोरा हैड कानि. 719 कोतवाली पाली।
3.  प्रेमसुख कानि. 915 कोतवाली पाली।
4.  भंवरसिंह कानि. 586 कोतवाली पाली।


गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
मोहम्मद बुन्दु पुत्र मोहम्मद सदीक खांन उम्र 27 साल निवासी 17 मस्जिद के पास वाली गली, हैदर कोलोनी पाली पुलिस थाना कोतवाली पाली

आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें

Previous Post

सिरोही-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 साल का मासूम घायलः स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में इलाज जारी

Next Post

मंडार-पुलिस द्वारा मोटरसाईकल चोरी के प्रकरण का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

मंडार-पुलिस द्वारा मोटरसाईकल चोरी के प्रकरण का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page