PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र के माकरोड़ा गांव में मंगलवार दोपहर एक हादसा हुआ। स्कूल से घर जा रहे 5 साल के बच्चे सुरेश कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुरेश दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रहा था। गली के नुक्कड़ पर पहुंचते ही बाइक ने उसे टक्कर मारी और आगे बढ़ गई। बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगी।
सुरेश के चाचा और अन्य लोग उसे तुरंत सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने सिर में टांके लगाए और उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों ने बताया कि वे पहले बच्चे को अस्पताल लाए हैं और बाद में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। बच्चे की मां उसे छोड़कर चली गई है और पिता कमाने के लिए राजस्थान से बाहर हैं।




