PALI SIROHI ONLINE
जालोर-पाली शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की वारदात अस्पताल और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इलाज करवाने गए, पीछे से बाइक चोरी
बाइक मालिक महावीर ने बताया- रविवार को उसके मामा सुरेश माली बाइक लेकर इलाज करवाने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल गए थे। उन्होंने बाइक अस्पताल के बाहर पेड़ की छाया में खड़ी की और अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली।
CCTV फुटेज में नजर आया आरोपी
बाइक गायब मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल सहित शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे ले जाता दिखाई दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और बाइक बरामद करने के प्रयास कर रही है।




