• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निजी बसों को खड़ा कर यातायात को प्रभावित करने की शिकायत के बाद पुलिस का एक्सन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 13, 2026
in Local
0
तखतगढ-रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निजी बसों को खड़ा कर यातायात को प्रभावित करने की शिकायत के बाद पुलिस का एक्सन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निजी बसों को खड़ा कर यातायात को प्रभावित करने की शिकायत के बाद पुलिस का एक्सन

4 निजी बस का चालान काट निजी बस स्टैंड परिसर मे ही खडी करने की दी हिदायत

तखतगढ 13 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के स्वामी विवेकानंद रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से निजी बस संचालको को द्वारा बसों को खड़ा कर यातायात को प्रभावित करने की न.पा. ईओ को निरंतर मिल रही शिकायत के बाद ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा ने कार्यवाही को लेकर थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण के नाम पत्र लिख निजी बस संचालको के विरूद्ध कार्यवाही मांग के बाद मंगलवार को पुलिस ने एक्सन लेते हुए 4 निजी बसो का चालान काट कर अन्य निजी वाहनो को भी निजी बस स्टैंड परिसर मे ही खडी करने की दी हिदायत तथा रोडवेज बस चालको को भी बस को अपने प्लेटफार्म पर खडी करने की हिदायत देखकर यातायात वयवसथा को सुचारू करवाई है।

अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र मे कहा गया कि तखतगढ़ रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निजी बसों को खड़ा किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने एवं आमजन को आवागमन में परेशानी होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। इस संबंध में थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित निजी बस संचालकों/चालकों को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में निजी बसें खड़ी नहीं करने तथा निर्धारित निजी बस स्टैंड पर ही बसों को खड़ा करने को निर्देशित किया जाए। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड एवं आस-पास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी एवं कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में यदि कोई निजी बस संचालक उक्त निर्देशों की अवहेलना करता पाया जाता है। तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि नगरपालिका ईओ की शिकायत पर मंगलवार को सहायक स्वामी उपनिरीक्षक दलपतसिह, हेडकोसटेबल जगदीश विश्नोई मय टीम द्वारा विवेकानन्द रोडवेज बस स्टेण्ड परिसर मे कार्यवाही कर 4 निजी बसो का चालान किया और सभी निजी वाहन चालको को निजी बस स्टेण्ड परिसर मे ही वाहन खडे करने के लिए पाबंद किया गया है।

Previous Post

पाली-विजेता प्रतिभागियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का दूसरा चरण शुरू, 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे निबंध

Next Post

सिरोही रामझरोखा मैदान में गरबा चढ़ने लगा परवान, “कुमकुम पगलिए पधारो म्हारी मां…” सरीखे पारंपरिक गरबा गीतों पर थिरके कदम से कदम

Next Post

सिरोही रामझरोखा मैदान में गरबा चढ़ने लगा परवान, "कुमकुम पगलिए पधारो म्हारी मां..." सरीखे पारंपरिक गरबा गीतों पर थिरके कदम से कदम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page