PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी पटवार हलके के अंतर्गत लालपुरा ग्राम में स्थित एक कृषि कुएं पर थ्री फेस विद्युत लाइन का तार टूटने से कृषि कुएं पर खड़ी फसल व कटाई किया हुआ चारा जलकर हुआ नष्ट
पीड़ित कृषक देवाराम पुत्र हकमाराम जाती मीणा निवासी लालपुरा ने बताया कि मेरे कृषि कुएं से थ्री फेस की विद्युत लाइन निकल रही है जिसका तार टूटने से करीबन 10 ट्रॉली कटा हुआ चारा व पांच बीघा जमीन में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई
आग की सूचना पर विद्युत विभाग को सूचित कर विद्युत सप्लाई बंद करवाई व लालपुरा,लुंदाड़ा,मालनु सहित आसपास के गांवो के पानी के टैंकर मंगवाकर आंग पर काबू पाया जब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था
विद्युत तार टूटने से कृषि कुए पर खड़ी फसल व कटा हुआ चारा सहित अन्य पेड़ पौधे जलकर राख हो गए इस आग की घटना में पीड़ित कृषक को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है




