PALI SIROHI ONLINE
अनादरा-अनादरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा। पुलिस ने चालक मगनाराम गमनाजी चौधरी को रोककर बजरी की रॉयल्टी और अन्य दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।




