PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के पुराना हाऊसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में रविवार सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से पहली मंजिल पर आग लग गई। पड़ोसी की सूचना पर परिवार वाले तुरंत मकान से बाहर निकले। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी मुकेश महेता पुत्र अमरचंद जैन अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे। सुबह करीब 5 बजे पड़ोसियों ने उनके मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में आग लगते हुए देखा तो उनकी पत्नी सुनीता को कहा। ऐसे में उन्होंने अपने पति और बच्चों को उठाया और घर से बाहर ले गई।
सूचना पर दमकलकर्मी और पार्षद मानवेंद्रसिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे और कॉल कर डिस्कॉम से लाइट सप्लाई बंद करवाई। दमकलकर्मी दिनेश वैष्णव, विशाल दय्या, जेठाराम, दिनेश सिंह, सुरेंद्र बंजारा, हर्षित पंडित, विशाल सिंह ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखी अलमारी, कम्प्यूटर, सोफा सेट, टेबल, गेंहू का कट्टा, कपड़े, सामान, दरवाजे जल गए और मकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।पड़ोसी ने बताया- आग लग गई
घटना को लेकर सुनिता मेहता ने बताया- वह सुबह उठ गई थी और घर में काम कर रही थी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाली आंटी आई ने कहा कि आपके मकान के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में आग लग रही है। ऐसे में पति और बच्चे को उठाया। और घर से बाहर ले गई।




