
PALI SIROHI ONLINE
Dk देवासी/दानाराम देवासी
बाली। कोठार लिलोडा पहाड़ी में पैंथर ने किया एक बकरी का शिकार, नहीं थम रहा वन्य जीवों का आंतक
उपखण्ड बाली क्षेत्र कोठार ग्राम पंचायत कोठार अन्तर्गत लिलोडा पहाड़ी क्षेत्र में बकरी चरा रहे विभाणा राम देवासी ग्वाल के आंखों के आगे से पैंथर ने बकरी की गर्दन दबोच कर शिकार बना लिया जहां कोठार गांव के पशुपालक ने मामले को लेकर रविवार को वन अधिकारियों को जानकारी दी
विरभाणाराम देवासी की बकरी का शिकार कर दिया लिलोडा जंगल में चरा रहा था जहां पहले भी 2 बार शिकार हो पैंथर कर चुका है।
ग्वाला ने फॉरेस्ट अधिकारीयो को जानकारी दी। कोठार क्षेत्र के सहित आसपास लिलोडा, ढाणियों में कई महिनों से वन्य जीवों की गतिविधियां बढ़ी हुई है जिसके चलते क्षेत्र में पशुपालकों को रात में विकट समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


