• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-शराब नशे मे धुत युवक चढा पानी की टंकी पर,समझाइश के बाद उतरते वक्त बीच से पाइप के सहारे उतरते 10 फिट से गिरने से आई चोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शराब नशे मे धुत युवक चढा पानी की टंकी पर,समझाइश के बाद उतरते वक्त बीच से पाइप के सहारे उतरते 10 फिट से गिरने से आई चोट

नगरवासीयो ने सिढ़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रवेश द्वार पर दरवाजा व ताला लगाने की उठाई मांग

तखतगढ 9 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ में पेयजल व्यवस्था के लिए पुलिस थाना के पास और नाग चौक सहित जगह जगह बनी पानी की टंकीया जहा लंबे समय से बनी सीढियो की सुरक्षा के अभाव मे अब कभी कोई बडी दुर्घटना या जनहानि की अनहोनी घटना घटित हो सकती है। शुक्रवार को ऐसी ही घटना घटित होती प्रत्यक्ष देखने को मिली है। कि शुक्रवार को नाग चौक स्थित पानी की टंकी पर शराब के नशे में धुत एक युवक सिढ़ियों के सहारे सहारे ऊपर तक पहुच गया। घटना की सनसनी फैलते ही नाग चौक पर मौजुद नगरवासियो द्वारा काफी समझाइश के बाद बीच तक तो उतर गया लेकिन बाद शराब के नशे मे मशगूल युवक सिढ़ियों के पास लगे पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरते वक्त बीच मे ही अचानक मात्र दस फीट की दूरी से ही नीचे गिर पडा जिस से सिर व हाथों में चोटें ही पहुची। और एक बडा हादसा होते होते टल गया। अन्यथा बडी जनहानि भी हो सकती थी। मौके पर मौजुद प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बताया गया कि इस से ‘पूर्व भी सिढियो की सुरक्षा के अभाव मे कई बार श्वानों के सिढियो पर चढते ही गिरकर मौत के घाट उतार चूके है। लेकिन पूर्व मे सभी टंकीया नगरपालिका के अधिन होने के उपरांत भी कोई ध्यान नही दिया गया। मगर 18 सितंबर 2025 को नगरपालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्यअभियांत्रिकी विभाग को हस्तांतरित करने के बाद पीछले एक साल से सभी पानी की टंकीयो के रखरखाव भी पीएचईडी के अधिन है।
नगरवासियो की मांग है कि जब समय रहते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को इन टंकीयो की सुरक्षा को लेकर सिढ़ियों के प्रवेश द्वार पर दरवाजा व ताला लगाने की व्यवस्था करनी होगी। अन्यथा किसी भी परिवार मे आपसी झगडे या क्रोध को कारण कभी भी इसका खामियाजा आमजनता को भुगतना भारी पड सकता है।

Previous Post

खुडाला-फालना नगरपालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे पर पार्षदों ने मांगा हिसाब, विकास कार्यों के बजट और खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग

Next Post

तखतगढ-तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन सहित लंबित प्रकरणो का निसतारण

Next Post
तखतगढ-तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन सहित लंबित प्रकरणो का निसतारण

तखतगढ-तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन सहित लंबित प्रकरणो का निसतारण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page