PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू कस्बे में वार्ड नंबर 22 के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बाथरूम और शौचालय बनवाने की मांग को लेकर गुरुवार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन वार्ड के पार्षद मुकेश राणा के नेतृत्व में माउंट आबू एसडीएम और नगरपालिका अध्यक्ष को दिया गया।
ज्ञापन में वार्ड नंबर 22 के गरीब परिवारों की मूलभूत समस्या को देखते हुए पात्र और जरूरतमंद परिवारों के लिए बाथरूम और शौचालय बनवाने की मांग की गई।
इस मौके पर पार्षद मुकेश राणा, पार्षद यश शर्मा, पार्षद नासिर खान, भील समाज युवा अध्यक्ष हरीश राणा (काबू), भील कॉलोनी युवा अध्यक्ष प्रवीण राणा सहित वार्ड नंबर 22 के सभी सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से मांग की कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की इस मूलभूत जरूरत को देखते हुए जल्द कार्रवाई करे।





