• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गरबा में अश्लीलता रोकने और सुरक्षा बढ़ाने की मांगः बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 8, 2026
in Local
0
गरबा में अश्लीलता रोकने और सुरक्षा बढ़ाने की मांगः बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट और एएसपी को को ज्ञापन सौंपा।

इसमे बताया कि गरबा आयोजनों में अश्लीलता और फूहड़ता पर रोक लगाई जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

ज्ञापन में आयोजकों के लिए आधिकारिक गाइड लाइन जारीकरने, पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने और गरबा पंडालों में अश्लील गीतों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

बजरंग दल ने गरबा स्थलों पर पहचान पत्रों की जांच, पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, अधिकृत वालंटियर्स की व्यवस्था और नशे के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान

ज्ञापन में होटल, रिसोर्ट और क्लबों में होने वाले व्यावसायिक गरबा आयोजनों को चिन्हित कर अनुमति नहीं देने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि- नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना का पवित्र पर्व है, इसलिए धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर विरोध की चेतावनी भी दी।

Previous Post

भीनमाल में 10 दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें: नवरात्रि पर्व के चलते नगरपालिका ने जारी किए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Next Post

बाथरूम-शौचालय निर्माण की मांगः एसडीएम और नगरपालिका अध्यक्ष से लगाई गुहार, पार्षद ने रखी डिमांड

Next Post
बाथरूम-शौचालय निर्माण की मांगः एसडीएम और नगरपालिका अध्यक्ष से लगाई गुहार, पार्षद ने रखी डिमांड

बाथरूम-शौचालय निर्माण की मांगः एसडीएम और नगरपालिका अध्यक्ष से लगाई गुहार, पार्षद ने रखी डिमांड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page