• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देवासी घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य बनेः दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय भवन में ली शपथ, 3 साल तक रहेगा कार्यकाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0
देवासी घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य बनेः दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय भवन में ली शपथ, 3 साल तक रहेगा कार्यकाल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भवन दिल्ली में नारायण देवासी ने विमुक्त, घुमंतू अर्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें विभाग के सेक्रेटरी और बोर्ड चेयरमैन सुधांश पंथ ने शपथ दिलवाई। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा।

इस मौके पर नारायण देवासी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में यह नई जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विमुक्त, घुमंतू, अर्ध घुमंतू (DNT) समुदाय के लिए काम करने के मौके को ‘दिव्य कार्य’ बताया। देवासी ने भरोसा दिलाया कि वे बोर्ड की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने राजस्थान सरकार की दादू दयाल योजना की तारीफ की, जिसके तहत DNT समुदाय को मुफ्त पट्टे और आवासीय भूखंड दिए गए हैं। देवासी ने कहा कि राजस्थान की तरह ही देश के सभी राज्यों में DNT समुदायों के लिए योजनाएं बनाने के लिए बोर्ड वहां की सरकारों के साथ मिलकर काम करेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि नारायण देवासी के शपथ लेने पर सिरोही जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Previous Post

पाली के दिवांदी गांव में पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी: बोले-40 साल से आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन, पहले शिफ्ट करो, फिर देंगे वोट

Next Post

तखतगढ-वार्ड नंबर 22 के निर्विरोध पार्षद शिल्पा कुमावत द्वारा 250 वार्ड वासीयो को 5 बसो से रामदेवरा यात्रा रवाना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page