• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खेत पर पेड़ से लटका मिला युवक का शवः रात को बाजरे फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था; जांच में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर के रामदेव कॉलोनी में बुधवार को एक 25 साल के युवक शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक रात को बाजरे की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था। बह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर पिता तलाश करते हुए खेत पहुंचे, जहां बेटे का शव पेड़ से लटका मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।खाना खाने के बाद खेत पर गया था

कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरिराम ने बताया- रमेश कुमार पुत्र तोलाराम माली मंगलवार रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद खेत में फसल की रखवाली के लिए गया था। रात करीब 10 बजे तक परिवार के लोगों से उसकी बातचीत हुई थी। उस समय सब ठीक था। इसके बाद बुधवार सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा।

फोन नहीं उठाया तो पिता देखने गए

फोन नहीं उठाने पर पिता तोलाराम माली खेत पर पहुंचे। वहां बेटे का शव पेड़ से लटका देखकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव को जालोर सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने सुसाइड किया है या फिर हत्या हुई है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। परिजनों ने पुलिस को बताया- रमेश की किसी से दुश्मनी नहीं थी, उन्हें किसी पर शक भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

कांग्रेस की बैठक, टिकट पर दिया एकजुटता का संदेश

Next Post

शिवगंज-पुलिस की गाड़ी बाइक में टक्कर, 2 लोग घायलः शिवगंज थाने के पास हुआ हादसा, बंपर में फंस गया 1 युवक

Next Post

शिवगंज-पुलिस की गाड़ी बाइक में टक्कर, 2 लोग घायलः शिवगंज थाने के पास हुआ हादसा, बंपर में फंस गया 1 युवक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page