• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नीलगाय सामने आने से बेकाबू एक्टिवा फिसली, युवक की मौत, भापडी सरहद की घटना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0
नीलगाय सामने आने से बेकाबू एक्टिवा फिसली, युवक की मौत, भापडी सरहद की घटना

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-थाना क्षेत्र के भापड़ी सरहद मोड़ पर सोमवार रात सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोटड़ा निवासी रमेशकुमार (30) पुत्र अचलाराम बिश्नोई एक्टिवा से करड़ा की ओर जा रहा था। भापड़ी मोड़ पर अचानक सामने नीलगाय आने से एक्टिवा बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में रमेशकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल करड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भीनमाल रेफर कर दिया।

परिजन उसे भीनमाल के नाहर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई तुलसाराम पुत्र वीराराम बिश्नोई निवासी भापड़ी की रिपोर्ट पर करड़ा पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Previous Post

जवाई नदी में बजरी खनन के गहरे गड्ढे देख कमेटी ने जताई नाराजगीः कमेटी ने 33 किमी क्षेत्र का निरीक्षण किया; अवैध खनन तत्काल रोकने के निर्देश

Next Post

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BAP: बैठक में हुआ निर्णय, चुनावी रणनीति पर भी चर्चा

Next Post
सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BAP: बैठक में हुआ निर्णय, चुनावी रणनीति पर भी चर्चा

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BAP: बैठक में हुआ निर्णय, चुनावी रणनीति पर भी चर्चा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page