• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BAP: बैठक में हुआ निर्णय, चुनावी रणनीति पर भी चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 7, 2026
in Local
0
सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी BAP: बैठक में हुआ निर्णय, चुनावी रणनीति पर भी चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरलाल ने की। इसमें आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने आबूरोड पंचायत समिति की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम, उनकी सक्रियता और जनसमर्थन पर विचार किया गया। प्रत्याशी चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय और क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई, जिसमें जनसंपर्क अभियान चलाने और ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने पर जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान आबू-पिंडवाड़ा विधायक प्रत्याशी मेघाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष पूनाराम, ब्लॉक अध्यक्ष प्रथाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष वीरूभाई सोलंकी, सोमाराम, मंडल अध्यक्ष श्रवण, विरमाराम, रतन और जोगाराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

नीलगाय सामने आने से बेकाबू एक्टिवा फिसली, युवक की मौत, भापडी सरहद की घटना

Next Post

कांग्रेस की बैठक, टिकट पर दिया एकजुटता का संदेश

Next Post
कांग्रेस की बैठक, टिकट पर दिया एकजुटता का संदेश

कांग्रेस की बैठक, टिकट पर दिया एकजुटता का संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page