
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 9 शुभ रंग बादामी : कारोबार के विस्तार की संभावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। हाथ आए अवसर निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद बढ़ सकता है। धन की व्यवस्था होने से यह आसान होगी।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर होगा। सामूहिक कामों में सफलता मिल सकती है। प्रियजन से उपहार पाकर खुशी होगी। राजनीति से जुड़े लोग वर्चस्व बना सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : पारिवारिक समारोह में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वित्तीय मामले उलझने से चिंतित रहेंगे। मेहनत का भरपूर लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कार्यस्थल पर काम की धीमी गति परेशान कर सकती है।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला परिवार के सहयोगसे राह की मुश्किल दूर होगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। विरोधियों से उलझना महंगा पड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
तुला: शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी प्रसन्नतादायीसमाचार मिलने से उत्साहित रहेंगे। अधिकारियों के सहयोग से कॅरियर को नई दिशा मिलेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। अपनों के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : व्यर्थ के विवादों मैं समय बीतेगा। कार्यस्थल पर नई उलझनें खड़ी हो सकती हैं। आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च की अधिकता के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। सफर में सावधानी बरतें।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला राजकाज में आ रही बाधा दूर हो सकती है। उधार दिया धन वसूल करना मुश्किल रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। कुछ लोग आपके जीवन में महत्वपूर्ण हो जाएंगे।
कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : आपके रूखे व्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं। कामकाज में देरी से परिणाम प्रभावित हो सकता है। युवाओं का ध्यान अध्ययन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधयों पर भी रहेगा।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद स्वास्थ्य कमजोर होने से काम में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक यात्रा की संभावना बन सकती है। घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।