• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक 6 अक्टूबर को

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 5, 2026
in Local
0
पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक 6 अक्टूबर को

PALI SIROHI ONLINE

पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक 6 अक्टूबर को

पाली, 5 अक्टूबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की पूर्व तैयारियों एवं प्रगतिरत चुनाव कार्यों की समीक्षा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार, पाली में किया जाएगा।

बैठक में चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में पंचायतीराज चुनाव से संबंधित कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रकोष्ठ से संबंधित चुनाव कार्य की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित रहें तथा सहायक प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post

आबुरोड- अवैध अंग्रेजी शराब के 90 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार,जब्त शराब व कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रूपये

Next Post

पंचायतीराज चुनाव में निर्योग्य व्यक्तियों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

Next Post
पंचायतीराज चुनाव में निर्योग्य व्यक्तियों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

पंचायतीराज चुनाव में निर्योग्य व्यक्तियों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page