PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में आज दिनांक 05-10-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही चंडीगढ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 90 कार्टन जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः-पुलिस चौकी मावल पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार संघन नाकाबंदी की जा रही थी, आज दिनांक 05-10-2026 को नाकाबंदी के दौरान गुजरात जा रहे एक बंद बोडी ट्रक कंटेनर नम्बर NL-07-AA-4302 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कंटेनर के अन्दर प्लास्टिक के कट्टों में अपशिष्ट (कचरा) भरा पाया गया, ट्रक चालक की गतिविधी संदिग्ध प्रतित होने पर कट्टों को चैक किये गये तो कचरे से भरे कट्टों के नीचे भारी मात्रा में चंडीगढ निर्मित शराब के कार्टन भरे पाये गये। ट्रक चालक के पास कंटेनर में भरे शराब के सम्बंध में कोई दस्तावेज नही होने से कंटेनर में भरे चंडीगढ़ निर्मित शराब के कुल 90 कार्टन को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम ने कंटेनर से भरी शराब ब्यावर से भरकर लाना व चोटिला राजकोट गुजरात लेकर जाना बताया है। मुल्जिम से शराब सप्लायर के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिम-मनोज पुत्र लायकसिंह जाति राजपूत उम्र 42 साल निवासी रानीपुर पुलिस थाना चित्रद्वार जिला आगरा उत्तरप्रदेश।
पुलिस टीम-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. बाबूसिंह कानि.न.742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. जूठाराम कानि.न.546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6 ओमप्रकाश कानि.न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. दिनेश कानि.न.463 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. गोपाल कानि.न.648 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9.प्रवीणसिंह कानि.न.351 पुलिस थाना आबूरोड रीको
10. दिनेश कानि.न.91 पुलिस थाना आबूरोड रीको





