PALI SIROHI ONLINE
कोसेलाव निवासी सुरेश भार्गव बने युवा कांग्रेस पाली जिला महासचिव, समर्थकों में खुशी
कोसेलाव निवासी सुरेश भार्गव को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के घोषित परिणामों में पाली जिला महासचिव निर्वाचित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके निर्वाचित होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समर्थकों ने कहा कि सुरेश भार्गव लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके युवा कांग्रेस के जिला महासचिव निर्वाचित होने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर सुरेश भार्गव ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं एवं आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।





