PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नवनिर्वाचित पार्षद एव भामाशाह मनीष परिहार ने विद्यालय मे अध्ययन असहाय विद्यार्थियो को वितरण की शिक्षा सामग्री
15 अगस्त समाहरो मे की घोषणा के अनुसार विधालय मे शौचालय निर्माण के लिए नायब तहसीलदार ने जगह का किया निरीक्षण
तखतगढ 5 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को तखतगढ कस्बे के धोरावास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 प्रांगण मे नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल के मुख्य अतिथि मे आयोजित समारोह के दौरान राजस्थान के जाने माने सिंगर मशहुर भजन कलाकार एव नवनिर्वाचित नगर पालिका पार्षद मनीष परिहार जो भामाशाह के रूप मे उभरती हुई प्रतिभा के तौर पर विधालय मे अध्ययनरत असहाय परिवारो के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ को नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल के हाथो शिक्षण सामग्री कीट वितरित किए गए। जिस मे स्कूल बैग, इसटूमेंट, पानी की बोतल, पेंसिल, कोपीया सहित सामग्री शामिल है। इस दौरान भामाशाह मनीष परिहार द्वारा 15 अगस्त 2026 को राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण मे आयोजित मुख्य समारोह के अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर धोरावास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 मे अध्ययनरत बालक बालिकाओ के इमर्जेंसी सुविधा के लिए शौचालय बनाने की गई घोषणा के अनुसार सोमवार को नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल द्वारा विद्यालय परिसर मे प्रस्तावित शौचालय के लिए चिन्हित जगह का भी निरीक्षण किया।
फिलहाल पित्रपक्ष होने के कारण ईट व बजरी सहित मटीरियल तैयार कर दिया है। जहा शारदीय नवरात्रा मे शौचालय निर्माण शुरू कर हो जाएगा। इस से पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियो का साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। मनीष परिहार ने बताया की 15 अगस्त को मुख्य समारोह के मंच पर मेरे द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 मे बालक बालिकाओ के सुविधा के लिए शौचालय निर्माण की घोषणा की थी। साथ ही विधालय मे असहाय बच्चो की जानकारी भी जुटाई जिस मे सोमवार को करीबन 14 बालक बालिकाओ को शिक्षण सामग्री का कीट वितरित किए और आगामी शारदीय नवरात्रि मे शौचालय का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।







