• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देसूरी के कोटडी रोड पर महिला से सोने के आभूषण लूटे, खेत में काम कर रही थी,तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 4, 2026
in Local
0
देसूरी के कोटडी रोड पर महिला से सोने के आभूषण लूटे, खेत में काम कर रही थी,तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

PALI SIROHI ONLINE

बाली-देसूरी थाना क्षेत्र के कोटड़ी ग्राम पंचायत के बेरा ढीमड़ा-कोटड़ी रोड पर खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन युवक कपास खरीदने के बहाने महिला के पास पहुंचे। बातचीत के दौरान मौका देखकर महिला के कानों से दो सोने की टोटियां और एक बोर छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता की पहचान मोनकी पत्नी तेजाराम सीरवी, उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। वारदात के बाद महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार थे। इनमें एक युवक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी, जबकि बीच में बैठे युवक ने मास्क लगा रखा था। वारदात के बाद बदमाश नाडोल की तरफ भागे बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही देसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी करवाई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और क्षेत्र में तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

तखतगढ के उलारिया धाम रोड दिन मे भी चमकता दुधिया रोशनी से जगमगाहट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page