• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री कुमावत का कड़ा रुख बोले संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

कैबिनेट मंत्री कुमावत का कड़ा रुख बोले संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाए

सुमेरपुर में कानून व्यवस्था पर थाना अधिकारीयो की ली समीक्षा बैठक

चोरी और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के दिए सख्ख्न निर्देश

तखतगढ 3 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को सुमेरपुर स्थित अपने निजी आवास पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर उपखंड क्षेत्र के सभी पुलिस थाना अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने सुमेरपुर और आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने विशेष रूप से पिछले कुछ समय से स्थानीय मंदिरों और घरों में हो रही चोरी की वारदातों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और नागरिकों के घरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। इसके साथ ही, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले नेटवर्कों को पूरी तरह से ध्वस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश

शहर में असामाजिक गतिविधियों और अवांछनीय तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मंत्री ने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए। सुमेरपुर के मुख्य चौराहों, बाजारों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देष दिए कि आमजन की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस बिना किसी देरी के तुरंत एक्शन ले।

आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि

मंत्री कुमावत ने पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और यदि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में सुमेरपुर के डिप्टी एसपी सहित विभिन्न पुलिस थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर- 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Next Post

तखतगढ-मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

Next Post
तखतगढ-मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

तखतगढ-मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page