• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर- 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

विकास की मजबूत राह पर सुमेरपुर- 100 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

तखतगढ 03 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए ₹126.58 करोड़ की लागत के कुल 100 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। पाली पंचायत समिति सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पाली द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात पषुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्रवासियों को सौंपी। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ₹79.18 करोड़ की कुल लागत से तैयार हो चुके 59 विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने ₹47.40 करोड़ की लागत से बनने वाले 41 नए कार्यों की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमावत ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से सुमेरपुर क्षेत्र में सड़कों के जाल और अन्य आधारभूत सुविधाओं (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्रवासियों के रहन-सहन और सुविधाओं का स्म भी बेहतर होगा।

कार्यक्रम के दौरान कुमावत ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्म चालू प्रोजेक्ट्स की प्रगति से भी सभी को अवगत कराया।

इन कार्यों का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 12 लाख रूपए की लागत से दयालपुरा-मादडी-डेंडा, 25 लाख रूपए की लागत से पाली-मण्डली-डेडा-कुरना-गिरवर-चाणोद सडक, 40 लाख रूपए से बनी पाली-खैरवा-जैतपुरा चौराहा-गुडा-मौकमसिंह-आसन जोधवन-चत्रा-गुडा चौराहा सडक का लोकार्पण किया। साथ ही पीडब्लूडी द्वारा 60 लाख रूपए की लागत से संपर्क सडक-सुंदेलाव से चाणोद-साकदरा सडक तक, 37 लाख 70 हजार रूपए की लागत से बनी संपर्क सडक बाला का लोकार्पण किया गया। मंत्री श्री कुमावत ने 80 लाख रूपए की राषि खर्च कर बनाई गई सोनाई मांझी से आईचिका सडक, 50 लाख से बनी गुंदोज से कानेलाव सडक, 85 लाख से बनी हेमावास से रामासिया तक, 75 लाख से बनी डरी से मणिहारी तक, संपर्क सडक गिरादडा जागीर, रामासिया-भांवरी-मणिहारी सहित अनेक गांवों के निर्मित सडकों का लोकार्पण किया है।

इसी तरह श्री कुमावत ने दो-दो करोड की लागत से गांव खैरवा, गुंदोज में अटल पथ के निर्माण कार्य सहित 19 विभिन्न विकास कार्यों की आधारषिला रखी।

कार्यक्रम में सरस डेयरी पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भंवर सिंह राजपुरोहित, किसान केसरी भंवर चौधरी, रिटायर एबीईओ श्री रामलाल कुमावत, श्री साण्डेराव मंडल अध्यक्ष जोराराम देवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।

Previous Post

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की निषेधाज्ञा

Next Post

कैबिनेट मंत्री कुमावत का कड़ा रुख बोले संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाए

Next Post

कैबिनेट मंत्री कुमावत का कड़ा रुख बोले संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page