• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 3, 2026
in Local
0
तखतगढ-मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मंत्रीजी कानून व्यवस्था को लेकर कहा रूख और पुलिस अधिकारीयो को भले चोरी और नशाखोरी पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए

लेकिन 2 माह पूर्व बाइक चोरी और 20 दिन पूर्व पिचावा मे अज्ञात चोरों ने बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी अब तक रिपोर्ट तक दर्ज नही हुई लोग थाने चक्कर लगा रहे है

तखतगढ 3 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को सुमेरपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था एव चोरी और नशाखोरी पर अंकुश लगाने को लेकर
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने कड़ा रुख अपनाते हुए वृत्त के सभी थाना अधिकारीयो की भले ही समीक्षा बैठक लेकर चोरी और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के दिए सख्ख्न निर्देश दिए हो। तखतगढ मे 2 माह पूर्व बाइक चोरी और 20 दिन पूर्व पिचावा मे अज्ञात चोरों ने बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी की अब तक रिपोर्ट तक दर्ज नही हुई। और लोग थाने तक चक्कर लगाने को मजबूर होते जा रहे है। ऐसा कब तक चलता रहेगा। और आज भी कानून के प्रति कोई गंभीरता नही दिख रही। 20 दिन पूर्व पिचावा मे बंद मकान से हुई लाखो की चोरी को लेकर शनिवार को पिचावा निवासी धन्नाराम सीरवी और उनका पुत्र बाबुलाल दोनो तखतगढ थाने पहुचे और उन्होने बताया की
13 सितम्बर को सुबह 10 बजे मकान लोक करके आई माता वडेर में भादवी बीज के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम में गया। और मेरी पत्नि श्रीपती गजरो देवी सुबह 9 बड़े बस से अपने पीहर बड़‌गावडा गयी हुई थी। दोनों के बाहर जाने की वजह से घर लोक किया हुआ था। इसी दौरान सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा घर के साइड की खिड़‌की तोड़‌कर कमरे में प्रवेश किया एवं कमरे में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के दागिने एवं नकद राशि चोरी कर ले भागे जिस मे बहु पुष्पा पत्नि बाबुलाल के बम्बई रहने की वजह से अपना दागिना अलमारी में छोड़कर गई थी। जिस मे सोने का मंगलसुत्र 45 ग्राम, 2 नंग सोने की अंगुठी 6 ग्राम, 3 लूंग जोड़ी 3 ग्राम, सोने की बुटी 45 ग्राम, कुंल वजन 99 ग्राम सोना चोरी हुआ। और 2 नंग चांदी का कन्दोरा 350 ग्राम एव 200 ग्राम रिदांशी का तोड़ा 2 जोडी 70 ग्राम एवं नकद राशि 70,000 हजार की अज्ञात चोर चोरी कर भागने पर पुलिस थाना तखतगढ मे रिपोर्ट दी थी लेकिन अभी कोई रिपोर्ट तक दर्ज नही हुई। इसी प्रकार दो महिना पूर्व 1 या 2 अगस्त को महावीर बस्ती के सतनाम कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पुत्र पोसाराम जाति- कुमावत के घर के बाहर खडी बाईक चोरी होने की रिपोर्ट दी थी वो भी अभी तक दर्ज नही हुई। हा यह जरूर देखने को मिल रहा है कि जब किसी के बाईक या अन्य चोरी होने पर किसी प्रभावशाली नेता के फोन आते ही उनकी रिपोर्ट तुरंत दर्ज हो जाती है। और कोई साधारण या भोले-भाले लोगो की रिपोर्ट तक दर्ज नही होती
जबकी इस से पूर्व सबसे बडी पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर चोरी और रोडवेज बस मे सवार अज्ञात लुटेरे ने महिला यात्री के बैग को चीरा लगातार लाखो रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट मामले मे अभी तक पुलिस खुलासा करने मे नाकामिया बरतती जा रही है। ऐसे मे अब दिन ब दिन बढ़ रही चोरीयो की घटनाओ को लेकर आमजनता द्वारा पुलिस के प्रति कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खडे किए जा रहे है।

Previous Post

कैबिनेट मंत्री कुमावत का कड़ा रुख बोले संवेदनशील इलाकों और मोहल्लों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त को तुरंत बढ़ाए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page