PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का छठा दिन ,ग्रैंडमास्टर की ओर बढ़ते कदम, फाइनल राउंड के मुकाबलों में कडी टक्कर।
तखतगढ 3 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय 17- 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता के छठे दिन 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा के राउंड मैच खेले गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के कुशल निर्देशन में सभी मैच खेले जा रहे हैं। आज आखिरी सातवें व आठवें राउंड में 19वर्ष छात्र वर्ग में कुल 100 टेबल लगे जिस पर 201
खिलाडी व छात्रा वर्ग में कुल 90 टेबल पर कुल 181खिलाडी खेल रहे हैं। जबकि 17वर्ष छात्र वर्ग में 102टेबल पर 204 खिलाडी व छात्रा वर्ग में 90 टेबल पर 180 खिलाडी खेल रहे हैं। प्रत्येक केटेगरी में कुल आठ राउंड होंगे। आज के फाइनल राउंड के मैच अंतराष्ट्रीय आर्बिटर राजेन्द्र तेली उदयपुर की निगरानी में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में निदेशालय बीकानेर की ओर से कोर्डिनेटर बुद्धी प्रकाश खटीक, आर्बिटर किशन व्यास, भामाशाह एवं समाजसेवी अमित मेहता,राम किशोर गोयल, श्याम सिंह जोधा, जगदीश चौधरी,विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड विभागीय खेल नियमों की अनुपालना करवा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन कल रविवार को आयोजित होंगा।





