PALI SIROHI ONLINE
पाली-पुलिस थाना सोजतरोड को मिली बडी सफलता एक हजार रूपये का ईनामी एवं वांछित अपराधी कपिल सिंह गिरफतार।थाना सोजतरोड टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास में फरार व ईनामी अपराधी को किया गिरफतार।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, प्रतीक मील आरपीएस वृत्ताधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सोजत, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं कमला निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड़, के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत ईनामी, वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु थाना हाजा से टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा ईनामी अपराधी कपिल सिंह पुत्र जंगबहादुर उम्र 28 साल निवासी रेन्दडी पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली को गिरफतार किया गया।
पुलिस टीमः-
कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
राजेन्द्र प्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड
सुनिल डिडेल कानि 1593 पुलिस थाना सोजतरोड
अर्जन कुमार चालक वाहन 112
घटना का सारांशः- मुलजिम कपिल सिंह पुत्र जंगबहादुर उम्र 28 साल निवासी रेन्दडी पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली जो कि पुलिस थाना सोजत सिटी में दर्ज हत्या का प्रयास के प्रकरण एवं पुलिस थाना मांडल जिला भीलवाडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले करीब दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी शातिर प्रवृति का होने के कारण घटना कारित कर लगातार सकुनत से रूपोश होकर गिरफतारी से बचने के लिए स्थान बदलता रहा, टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से लगातार मुलजिम का पीछा कर मुखबीर, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व आसुचना संकलन कर मुलजिम को दिनांक 01.10.2026 को रात्रि में गिरफतार करने में सफलता अर्जित की गई।
अभियुक्त का विवरणः-
कपिल सिंह पुत्र जंगबहादुर उम्र 28 साल निवासी रेन्दडी पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।





