PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस पाली को मिली बडी सफलता। पुलिस थाना गुडा एन्दला व साईबर सैल की संयुक्त कार्यवाही। शातीर गमेती गैंग गोगुन्दा व सायरा जिला उदयपुर के कुल 05 नकबजन गिरफ्तार। जिला पाली में हुई करीब 02 दर्जन से अधिक नकबजनी व चंदन के पेड़, मन्दिर चोरी की वारदातो का पर्दाफाश घटना में प्रयुक्त ईको चार पहिया वाहन को किया जब्त ।
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. ने बताया कि जिला पाली में हो रही नकबजनी व चोरी की वारदातो को गम्भीरता से लेते हुए जिले में सम्पति सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने व अनट्रेस वारदातों को सरसब्ज करने हेतूओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली, अमर सिंह रतनू वृताधिकारी पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में दर्शन सिंह नि.पु. थानाधिकारी गुडा एन्दला जिला पाली व गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल कार्यालय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
विशेष गठीत टीम द्वारा जिला पाली में सम्पूर्ण चोरी व नकबजनी की अनट्रेस वारदातों का डाटाबेस तैयार कर घटनास्थलों पर मौजूद साक्ष्यों व आने व जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज चैक कर एवं बाहरी लोगो संदिग्ध कार्य करने वालों पर विशेष सतत् निगरानी रख कर व मानवीय स्त्रोत व तकनिकी साक्ष्यों एवं साईबर सैल की मदद से लगातार अथक प्रयास कर जिले में हो रही नकबजनी की वारदातो को सरसब्ज करते हुऐ दिनांक 01.10.2026 को गमेती गैंग पुलिस थाना गोगुन्दा व सायरा जिला उयरपुर के कुल 05 सदस्यों को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 180/2026 पुलिस थाना गुडा एन्दला में 05 मुल्जिमानों को गिरफ्तार कर कीया है। जिला पाली सहीत सिरोही, राजसंमद एवं उदयपुर में कुल 30 से अधिक वारदातों का खुलासा किया जाकर प्रकरण में शरीक अन्य 04 मुल्जिमानों के बारे में व माल मशरूका बरामदगी बाबत् गहनता से तकनिकी व मनौवैज्ञानिक रूप से पुछताठ व अनुसंधान किया जा रहा है। जिनसे और भी कई वारदातों का खुलासा होने की पूर्ण संभावना है। उक्त प्रकरण को सरसब्ज करने में शैलेन्द्र भाटी कानि. 1804 साईबर सैल पाली की सराहनीय भूमिका रही।
घटनाकम:-
* दिनांक 01.08.2026 को प्रार्थी ओंकारमल पुत्र त्रिलोकचन्द जाति जैन उम्र 66 निवासी माण्डोली नगर पुलिस थाना रामसीन जिला जालोर मय नरेश पुत्र फतेहराज जाति जैन उम्र 32 वर्ष निवासी गुन्दोज पुलिस थाना गुडा एन्दला ने उपस्थित थाना होकर रिपोट इस आशय की पेश की कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय रोहिणी माता मन्दिर के ताले तोड़ कर जेवरात व नकदी चुरा कर ले जाना वगैरा जिस पर प्रकरण संख्या 180/01.08.202 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना गुडाएन्दला में दर्ज कर अनुसंधान समदर सिंह सउनिपु. आईसी ओपी गुन्दोज के जिम्मे किया गया।
विशेष गठीत टीम:-
1. दर्शन सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना गुडा एन्दला।
2. समदर सिंह सउनि, प्रभारी गुन्दोज चौकी पुलिस थाना गुडा एन्दला।
3. गौतम आचार्य सउनि प्रभारी साईबर सैल पाली।
4. जगाराम सठनि, जिला विशेष शाखा, कार्या. पु. अधीक्षक पाली।
5. शैलेन्द्र भाटी कानि. 1804 साईबर सैल पाली (विशेष भुमिका)
6. संतराम कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली।
7. भीमाराम कानि. 679 पुलिस थाना गुडा एन्दला।
8. हंसराज कानि. 1484 पुलिस थाना गुडा एन्दला।
9. जोगेन्द्रसिंह कानि. 121 साईबर सैल।
10. सुखराज कानि. 1636 पुलिस थाना गुडा एन्दला।
11.भुपेन्द्र सिंह कानि. 387 पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर।
12. राजेन्द्र कानि 1940 पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर।
13. सुरताराम कानि.454 गुन्दोज चौकी पुलिस थाना गुडा एन्दला।
14.विक्रम कानि. 870 गुन्दोज चौकी पुलिस थाना गुडा एन्दला।
टीम द्वारा किये गये प्रयास:
गठीत टीम द्वारा घटनास्थल पर एमओबी टीम व साईबर टीम बुलाकर निरीक्षण करवाया गया तथा घटनास्थल के आस पास लगे सभी सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन कर तकनिकी सहायता एव् मुखबिरान व चालानशुदा मुल्जिमानों पर निगरानी रखी गई। माल बरामदगी हेतु गहनता से मनोवैज्ञानिक व तकनिकी पुछताछ की जा रही है जिनसे जिला पाली उदयपुर, सिरोही, राजसमन्द व जालौर की दर्जनो वारदातों का खुलासा होने की पूर्ण संभावना है।
तरीका वारदात :
उक्त गमेती गैंग का सरगना गोपीया उर्फ गोपीलाल गमेती व अन्य मुल्जिमानों से पुछताछ के दौरान पाया गया कि सरगना अपने साथियों के साथ दिन में मन्दिर में पत्थर गसाई व कमठा मजदूरी का कार्य करते है एवं अलग-अलग जहगों पर दिन में मोटर साईकिल व कार में घुमकर सूने पड़े बंद मकानों व मन्दिरों की रैकी करते एवं रात्री के समय में ताले तोड़कर चोरी करने की वारदात करते है एवं किसी प्रकार की जाग होने पर व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए रैकी किये गये मकान व मन्दिर के आस-पास रहवासी मकानों के बाहर से कुण्ड़ी बंद कर देते थे। जिस स्थान की रैकी करते उस स्थान के आसपास घुमकर लोगो की आवाजाही नोट करते रहते थे और शाम होने का इंतजार करते एवं घटनास्थल के 02 किलोमीटर दूर मोटर साईकिल व चार पहीया वाहन को दूर जंगल में छिपाकर रख देते व यथवासम्भव सीसीटीवी कैमरो से बचने के लिए कच्चे मार्गों व उजाड़ रास्तो से रैकी किये गये मकान व मन्दिर तक पहुँचते जिससे किसी की नजर इन पर नहीं पडे व इन पर किसी का शक भी न हो। मुल्जिमान गमेती भील जाति से है और आसपास के लोगो को देखकर स्वयं पैसो वाला बनने व अपने शौक मौज पुरा करने के लिए चन्दन के पेड़ चोरी, मन्दिर चोरी व बंद मकानो की चोरी करने का प्लान करते थे। चुराये हुए सामान को औने-पौने दामों में बेच देते थे।
मुल्जिमानों के नाम पता-
01. गोपाल पुत्र हरजा जाति गमेती उम्र 31 साल पैशा मजदुरी निवासी रावलिया पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर राज०।
02. बंशी पुत्र अणदा राम जाति गमेती उम्र 24 साल पैशा मजदुरी निवासी नाल पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर राज०।
03. उमा उर्फ उमेश पुत्र अणदा राम जाति गमेती उम्र 22 साल पैशा मजदुरी निवासी नाल पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर राज०।
04. सुरेश पुत्र धना जाति गमेती उम्र 26 साल निवासी नाल थाना गोगुन्दा उदयपुर राज०।
5. 05. गोपीया उर्फ गोपीलाल पुत् धना जाति गमेती उम्र 26 साल निवासी नाल थाना गोगुन्दा उदयपुर राज०।
उक्त गैंग को सरसब्ज करने पर उच्च स्तर पर टीम में गठीत अधिकारियों / कार्मिको को हौसला अफजाई हेतु पुरुस्कृत किया जायेगा।
नोटः- पाली पुलिस द्वारा आमजन से अपील गमेती गैंग से पूछताछ से पाया गया कि मारवाड में आमजन के पास आभूषण ज्यादा घरों मे रखने से इस गैंग द्वारा अधिकतर मारवाड क्षेत्र में घर व मंदिरों को ही चुनकर नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। पुलिस की आमजन से अपील हैं कि कीमती आभूषण अपने घरों मे सुरक्षित स्थान या बैंक के लॉकरों में रखें। अनजान या संदिग्ध व्यक्ति अपने घर के आसपास घुमते हुए पाये तो पुलिस को अवश्य सूचना दें।





