• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुजाना टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी गंभीर घायल, लोडिंग रिक्शा ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, सुमेरपुर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 2, 2026
in Local
0
दुजाना टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी गंभीर घायल, लोडिंग रिक्शा ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, सुमेरपुर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

दुजाना टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी गंभीर घायल
लोडिंग रिक्शा ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफर

सांडेराव। दुजाना टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गणेशाराम मेघवाल अपनी पत्नी लीला के साथ खेत से टीवीएस विक्की पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए लोडिंग रिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

हादसे के बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से दोनों घायलों को तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, गणेशाराम के सिर और पैर में चोट के साथ फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं, पत्नी लीला के हाथ में फ्रैक्चर तथा कमर में चोट आई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक सुरेश चौधरी तथा नर्सिंग स्टाफ नरेंद्रसिंह और जैकी जीनगर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को आगे के उपचार के लिए सुमेरपुर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

सूचना मिलने पर तखतगढ़ थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मकसूद खान मय जाब्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की कार्रवाई शुरू की। गुड़ा बालोतान से पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलट इकबाल खान तथा ईएमटी विमल ने घायलों को सुमेरपुर पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लोडिंग रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होंगे कार्यक्रम

Next Post

खाण में पानी का संकट, 8-10 दिन में सप्लाईः ग्रामीण महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने का मजबूर; आंदोलन की चेतावनी दी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page