• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का तीसरा दिन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 30, 2026
in Local
0
खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का तीसरा दिन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

खुडाला-फालना 70वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का तीसरा दिन

तीसरे दिन भी बरकरार रहा शतरंज का रोमांच, युवा खिलाडियों ने दिखाया हुनर

तखतगढ 30 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला-फालना में 70वीं राज्य स्तरीय 17- 19 वर्ष छात्र/छात्रा) शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन 17-19 वर्ष छात्र/छात्रा के राउंड मैच खेले गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाडा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक राजेश पुरी के निर्देशन में सभी मैच खेले जा रहे हैं। तृतीय राउंड में 19वर्ष छात्र वर्ग में कुल 100 टेबल लगे जिस पर 201 खिलाडी व छात्रा वर्ग में कुल 90 टेबल पर कुल 181खिलाडी खेल रहे हैं। जबकि 17वर्ष छात्र वर्ग में 102टेबल पर 204 खिलाडी व छात्रा वर्ग में 90 टेबल पर 180 खिलाडी खेल रहे हैं। प्रत्येक केटेगरी में कुल आठ राउंड होंगे चौथा राउंड छात्र वर्ग पूरा होने की संभावना हैं। प्रतियोगिता में निदेशालय बीकानेर की ओर से कोर्डिनेटर बुद्धी प्रकाश खटीक, आर्बिटर किशन व्यास, बुलाकी दास, हर्षवर्धन हर्ष, डॉ.कृष्णा आचार्य,रजनी शेखावत,सुनीता जेन,दीपिका सहित स्थानीय आर्बिटर कुंदन सिंह राठौड, दिनेश वैष्णव, सज्जन सिंह राणावत, प्रवीण चौधरी, महेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में खिलाडी खेल रहे हैं। मनीष पालीवाल चिकित्सा प्रभारी अपनी टीम के साथ खिलाडियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर भामाशाह महेन्द्र धोका,डॉ.अनंत नारायण सिंह, छोगाराम, प्रकाश वैष्णव का विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीगोपाल पारीक, कविता गहलोत दलपत राज चौधरी, मदनलाल परमार, सोहन लाल पारंगी, हीरालाल परमार, भंवर सिंह राजपुरोहित,अब्दुल करीम टांक,संजय परिहार,रूपाराम माली,सोहन लाल पायक,अंजू आदरा,रूपाराम,सुरेन्द्र सिंह राठौड,मोहनलाल बावल,रतन लाल हिंडानी,अशोक कुमार, मुकेश, शर्मा, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड, उप प्राचार्य मनीष गर्ग,डॉ.प्रवीण वैष्णव, सुदर्शना बछेटा, स्काउट मास्टर कलाराम सोलंकी, सहित प्रतिनियुक्त कार्मिक व विधालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

Previous Post

जमीन-बंटवारे में चाची की हत्या करने वाले भतीजे को उम्रकैदः चाचा ने हथोड़े से मारते देखा था, पड़ोसी को बुलाकर काबू में किया

Next Post

तखतगढ-बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना पूरे समाज की प्रगति का आधार– नामा

Next Post
तखतगढ-बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना पूरे समाज की प्रगति का आधार– नामा

तखतगढ-बालिकाओं का शिक्षित और सशक्त होना पूरे समाज की प्रगति का आधार-- नामा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page