• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

पाली, 28 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर के शैक्षणिक सत्र में नियमित रूप से अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। पाली शहर के मूल निवासियों को छोड़कर अन्य जिले, तहसील एवं ब्लॉक के निवासी तथा पाली जिले की किसी भी तहसील अथवा ब्लॉक के मूल निवासी विद्यार्थी, जो पाली शहर स्थित किसी राजकीय महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं, योजना के लिए पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को आवास हेतु किराये की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत शैक्षणिक सत्र के दौरान अधिकतम 10 माह के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह की राशि देय होगी।

उन्होंने बताया कि योजना के संचालन की प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं अन्य शर्तें विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित होंगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एसजेई पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Previous Post

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

पाली-पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित, विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां

Next Post

पाली-पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित, विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page