PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-सिरोही जिले के रेवदर में रेवदर और आसपास के गांवों में साधुओं का भेष रखकर कथित तौर पर लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सजगता और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक टीयूवी गाड़ी जब्त कर तीन लोगों को डिटेन किया है। आरोपियों की पहचान शिवम, शनि और ओंकार के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि गिरोह चुनावी माहौल का फायदासिरोही जिले के रेवदर में रेवदर और आसपास के गांवों में साधुओं का भेष रखकर कथित तौर पर लूटपाट और ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सजगता और मदद से पुलिस ने यूपी पासिंग की एक टीयूवी गाड़ी जब्त कर तीन लोगों को डिटेन किया है। आरोपियों की पहचान शिवम, शनि और ओंकार के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि गिरोह चुनावी माहौल का फायदाउठाकर सरपंच पद के संभावित दावेदारों के घर पहुंचकर चंदा मांग रहा था। इसके अलावा सुनसान स्थानों पर लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की बात भी सामने आई है।
खेत में गाय चरा रहे बुजुर्ग को बनाया निशाना, आभूषण छीने
रेवदर निवासी गेनाराम देवासी ने बताया कि सोमवार सुबह वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत में गायें चरा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी वहां पहुंची। गाड़ी में नागा साधुओं के भेष में कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को पास बुलाया।
गेनाराम के अनुसार, पास पहुंचते ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसके हाथ से करीब 20 तोला चांदी का कड़ा और कान से करीब एक तोला सोने की मुरकी छीन ली। इसके बाद आरोपी गाड़ी से फरार हो गए।
बुजुर्ग ने घटना की जानकारी फोन पर अपने बेटे को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा शुरू किया और धांधपुर के पास आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें रेवदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
यूपी नंबर की गाड़ी से करते थे रेकी, सरपंच दावेदारों से मांगते थे चंदा
ग्रामीणों के अनुसार, गिरोह यूपी पासिंग की गाड़ी से सुबह से ही क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी आगामी पंचायत चुनावमें सरपंच पद की दावेदारी करने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर उनके घर पहुंचते थे।
किसी से हरिद्वार, किसी से द्वारका तो किसी से तनोट माता जाने की बात कहकर आशीर्वाद के नाम पर चंदा मांगते थे। कई जागरूक ग्रामीणों ने संदेह होने पर उन्हें घर में प्रवेश नहीं दिया और बाहर से ही वापस भेज दिया।
दांतराई और निम्बोडा में भी रुपए लेने की शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने दांतराई गांव में भी लोगों से रुपए लिए। दांतराई में गणेश घांची से 11 हजार रुपए लेने की बात सामने आई है। वहीं, निम्बोडा गांव में भी तनोट माता जाने का बहाना बनाकर गाड़ी में डीजल डलवाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठने की जानकारी सामने आई है।
जांच में जुटी पुलिस
एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि तीनों संदिग्धों को डिटेन किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान ठगी और लूट की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी सामने आने की संभावना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



