PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर रेलवे स्टेशन और जागनाथ स्टेशन के बीच क्षेमकरी माता मंदिर के पास ट्रेन के आगे कूद कर एक अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। हालांकि अभी तक मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और पुलिस युवक के पहचान कर रही हैं। मामला जालोर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
20-25 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
कोतवाली थाने के एएसआई हिम्मताराम ने बताया- करीब 4.30 बजे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति ने जालोर से जागनाथ स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड़ कर लिया। घटना के बाद करीब 20-25 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा।
सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस व कोतवाली ने जांच के बाद शव को एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और अज्ञात व्यक्ति की पुलिस सिनाख्त करने में लगी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के गले में पीले रंग का एक धातु का लोकेट पहना हुआ और कान लूग पहने हुए थे।
ट्रेन को देख अचानक पटरी पर बैठा
ट्रेन के ड्राइवर ने बताया- युवक अचानक पटरी के पास झाड़ियों के अन्दर से निकल कर आया और ट्रेन को आता देख पटरी के बीच में बैठ गया। इस दौरान ट्रेन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति के दोनों पैर टूट गए और सर फूट गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।




