PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बोया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बोया के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी भरत देवासी पुत्र शिवलाल देवासी का 19 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।
भरत देवासी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भरत की इस सफलता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जितेन्द्र सिंह सोनीगरा का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। उनके सान्निध्य में एक होनहार खिलाड़ी को राज्य स्तर तक पहुंचाने पर शारीरिक शिक्षक जितेन्द्र सिंह सोनीगरा को भी हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया गया।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भरत देवासी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर बोया एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।




