PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कांग्रेस व निर्दलीय नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित
तखतगढ 26 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे के नागचौक स्थित शुक्रवार रात कांग्रेस व निर्दलीय नव निर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विधायक प्रत्याशी एव पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष नेहपालसिह के सानिध्य में नगर वासियों ने नव निर्वाचित पार्षदो का साफा एव पुष्प मालाओं से स्वागत किया । वार्ड 16 से विजयी सरोज मेवाड़ा व उसके पति अनराज मेवाड़ा को 21किग्रा मालाओं व साफा से स्वागत किया।
ब्लॉक अध्यक्ष नेहपाल सिंह पावा, पार्षद सरोज मेवाड़ा,भंवर लाल मीना,रामचंद्र,अनराज ने भाजपा सरकार पर गुंडागर्दी करके वाहनों को टक्कर मारने व पुलिस के बल मतदान करवाने का आरोप लगाया। समारोह के दौरान नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बालोरिया,मानसिंह सुमेरपुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





