PALI SIROHI ONLINE
बाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अतिथियों कार्मिकों का सम्मान
*आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1 बाली में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी*
बाली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विकास मारवाल महिला बाल विकास अधिकारी भगवान सिंह शेखावत के निर्देशन अभियान चलाया जा रहा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ब्लॉक के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अजहरुद्दीन महिला बाल विकास से महिला पर्वेक्षक कविता व्यास सन्निधि में कार्यक्रम आयोजित हो रहा इसी को तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-1, बाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद कन्या सुथार, डॉ. प्रेम कुमार एवं ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सुपर वाईजर प्रेम प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी शुभकामना संदेश एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला पालीवाल, आशा मंजू गोस्वामी एवं सहायिका फरीदा बानू का भी सम्मान किया गया। कार्यकर्ता आशा व साहिका को सरकार की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र फ्रेम, तुलसी का पौधा गमले सहित एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
आंगनबाड़ी सेवाओं की दी जानकारी
ब्लॉक हेल्थ सुपर वाइजर प्रेम प्रकाश ने
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं अभिभावकों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निगरानी, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, शाला पूर्व शिक्षा तथा महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर पात्र गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत पंजीकरण किया गया तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा समग्र विकास के लिए उपलब्ध सरकारी सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद कन्या सुथार, डॉ. प्रेम कुमार, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला पालीवाल, आशा मंजू गोस्वामी, सहायिका फरीदा बानू सहित गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।




