PALI SIROHI ONLINE
पाली-घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कुत्ते का हमला: 5 साल के बच्चे के चेहरे को नोचा, शादी समारोह में ननिहाल आया था
पाली। पाली जिले के रोहट क्षेत्र के सिणगारी गांव में घर के बाहर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को नोच लिया।
बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए शुक्रवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घटना गुरुवार की है।
शादी समारोह में आया था बच्चा
जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर क्षेत्र के भटवाड़ा निवासी वरुण (5) पुत्र सूरजसिंह अपने माता-पिता के साथ रोहट क्षेत्र के सिणगारी गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था।
गुरुवार शाम वरुण घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। बच्चे के घायल होने पर परिजन उसे रोहट हॉस्पिटल लेकर गए।
वहां से उसे पाली रेफर किया गया। इसके बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज किया गया।




