• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर-एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में घुसी कार, 4 की मौत; सभी सांचौर व भीनमाल के

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

साँचोर, जालोर-सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर कामरेज के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। डिगस गांव की सीमा में एक खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सांचौर और भीनमाल निवासी चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

सूरत जिला एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि मुंबई से शंखेश्वर जा रही टाटा हैरियर डिगस गांव की सीमा में ताप्ती नदी के ब्रिज के आगे – खड़े डंपर से टकरा गई। डंपर हाईवे की बाईं ओर स्थित इमरजेंसी लेन में खड़ा था। प्रारंभिक जांच में डंपर में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच रही है।

कहादसे की सूचना मिलते ही कामरेज पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग वैन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कामरेज सीएचसी भेज दिया है। जहां पर मृतकों के परिजन देर रात तक पहुंचेंगे। वहीं सूरत से जैन समाज के लोग भी एकत्रित हुए।

दोभीनमाल ओर दो सांचौर के हाड़ेचा निवासी है मृतक

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान प्रवीण वीण जैन निवासी नासोली भीनमाल, संजय जैन कोरा गांव भीनमाल, जयन्ती लाल पुत्र चुनीलाल जैन हाड़ेचा व पोपट पुत्र जीतमल जैन हाड़ेचा निवासी है। यह मुंबई में कारोबार करते हैं। शुक्रवार सुबह चारों मुंबई से पाटण जिले के शंखेश्वर स्थित प्रसिद्ध शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर से परिजन और परिचितों में शोक की लहर है।

डंपर खराब होने के कारण एक्सप्रेस वे पर खड़ा था

मुंबई से अहमदाबाद की ओर जा रहे डंपर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। एयर प्रेशर से जुड़ी समस्या के कारण चालक ने डंपर को हाईवे की इमरजेंसी लेन में खड़ा कर दिया था। पीछे से तेज गति से आ रही टाटा हैरियर डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Previous Post

देसूरी में पशुओं ने वृद्ध को कुचला, मौत

Next Post

गड्डों से बचने के दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तहसीलदार की गाड़ी, हल्की चोट लगी

Next Post

गड्डों से बचने के दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तहसीलदार की गाड़ी, हल्की चोट लगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page