PALI SIROHI ONLINE
सांचौर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मेड़ा पुरोहितान के पास गुरुवार रात 11 बजे सांचौर तहसीलदार प्रवीण कुमार चौधरी की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तहसीलदार को हल्की चोट लगी। उन्हें सांचौर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
तहसीलदार जोधपुर जा रहे थे। बागोड़ा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर सड़क के गड्डों से बचने के दौरान उनकी गाड़ी आगे सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। एक्सप्रेस-वे पर दो साल में सड़क पर खड़े ट्रकों से दो दर्जन से अधिक बड़े हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोगों की मौत भी हुई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।




