PALI SIROHI ONLINE
देसूरी में पशुओं ने वृद्ध को कुचला, मौत
देसूरी । स्थानीय कस्बे में पुरानी कचहरी के पास आवारा पशुओं की चपेट में आने से 80 वर्षीय चंपालाल शर्मा गंभीर घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम पुरानी कचहरी के पास कुछ आवारा पशु घूम रहे थे। इसी दौरान चंपालाल शर्मा वहां से गुजर रहे थे। तभी आवारा पशुओं ने उन्हें चपेट में ले लिया। पाली में इलाज के दौरान उन्होंने रात में दम तोड़ दिया




