• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी की छात्रा ने गोल्ड मेडल व छात्र ने सिल्वर मेडल लाकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीते पदक, विद्यालय व गांव का नाम किया रोशन

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम के विद्यार्थियों ने 70वीं जिला स्तरीय जूडो खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चामुंडेरी की छात्रा मरगा कुमारी ने 40 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में सचिन कुमार ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जूडो कोच राताराम मीना, शारीरिक शिक्षक एवं टीम प्रभारी सुमेर सिंह तथा मनीषा बैरवा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संस्था प्रधान संजय परिहार, महावीर सिंह राठौड़, भरत बोहरा, कैलाश भाई सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।

Previous Post

सोजत में दो ट्रॉले टकराए, ड्राइवर बाल-बाल बचाः आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहा दूसरा ट्रॉला जा घुसा; केबिन चकनाचूर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page